Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय कन्या उमा विद्यालय में शाला प्रबंधन समिति का गठन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अभिभावकों की आमसभा आयोजित कर शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से श्रीमती श्यामा पाण्डेय को समिति का अध्यक्ष एवं श्रीमती अंजू ताम्रकार को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने ध्वनिमत से अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती श्यामा पाण्डेय के नाम का समर्थन किया। समिति में नियमानुसार 50 प्रतिशत महिला एवं 50 प्रतिशत पुरुष सदस्यों को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती श्यामा पाण्डेय ने समिति के उद्देश्य, कार्य एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए विद्यालय के शैक्षणिक और भौतिक विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित महिलाओं और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव संबंधी जानकारी दी। चिकित्सकों ने एचपीवी  टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को समय पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार भट्टाचार्य ने सभी अभिभावकों एवं नवगठित समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp