Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, नवीन किस्मों के फलदार पौधों के रोपण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जशपुरनगर / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में विगत दिवस 21 जुलाई 2026 को जिला पंचायत में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उद्यानिकी योजनाओं कें अंतर्गत संचालित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ उद्यानिकी कृषकों को  KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) से जोड़ने एवं प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से होने वाले संभावित फसल नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक कृषकों को फसल बीमा योजना से जोड़ने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में शासन की योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधों का रोपण किए जाने हेतु समुचित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
कृषकों को अधिक आय एवं बेहतर आर्थिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के साथ-साथ नवीन (Peach, Plum) एवं उन्नत किस्मों के फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जशपुर जिले की जलवायु एवं मृदा के अनुकूल नवीन एवं उन्नत फलदार किस्मों को जिले में परिचित एवं प्रचलित कराने की दिशा में कार्य किया जाए, ताकि कृषकों को बेहतर उत्पादन एवं अधिक आमदनी प्राप्त हो सके। नवीन प्रजातियों के सफल प्रदर्शन एवं विस्तार से जिले में उद्यानिकी फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा कृषकों की आय में वृद्धि के नए अवसर सृजित होंगे।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक संचालन उद्यान श्री करण सोनकर सहित उद्यान विभाग के समस्त मैदानी अमले के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp