Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चोरी के मामलों का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,4 लाख का समान बरामद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

झिलमिली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

भैयाथान। थाना झिलमिली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग चार मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 4 लाख 15 हजार रुपये मूल्य का समान बरामद किया गया है, जिसमें दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन (एक आईफोन सहित), एक एयरबड, दो पानी की टंकियां तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड शामिल है।
पुलिस के अनुसार थाना झिलमिली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर थाना प्रभारी झिलमिली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी राजेन्द्र मंडावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, पुराने अपराधियों की निगरानी की तथा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। लगातार की गई पतासाजी के बाद चारों मामलों का खुलासा किया गया।मामले में करकोटी निवासी ऋषभ पाण्डेय की मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर छह मोबाइल, चार्जर, एयरबड एवं नकदी चोरी कर ली गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने छोटू अगरिया, शेखर साहू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक एयरबड तथा बसदेई चौकी क्षेत्र से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। जब्त समान की कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।वहीभैयाथान साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई प्लेटिना मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने शिवा देवांगन निवासी बड़कापारा, सूरजपुर को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली। बाइक की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है।तीसरे मामले में प्राथमिक शाला उपरपारा केवरा के अतिरिक्त कक्ष की छत पर रखी दो शासकीय पानी टंकियां चोरी हो गई थीं। मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी लला कोल निवासी केवरा उपरपारा को गिरफ्तार कर दोनों पानी टंकियां बरामद कर लीं। जब्त सामग्री की कीमत करीब 15 हजार रुपये है।चौथे मामले में चौकी बसदेई क्षेत्र से चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल के संबंध में आरोपी प्रदुमन बघेल निवासी बड़कापारा, सूरजपुर को अग्रिम कार्रवाई के लिए बसदेई पुलिस के सुपुर्द किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता महेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, पिंगल मिंज, करन सिंह नेताम, आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, ताराचंद एवं अमरधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही राजस्व प्रकरणों की हुई समीक्षा, नक्शा बटांकन एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश

WhatsApp