Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगनबाड़ी, आवास, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में लाएं प्रगति – कलेक्टर श्री व्यास जर्जर भवनों में ना हो आंगनबाड़ी का संचालन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण एवं श्रम विभाग की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर दिया जोर

जशपुरनगर / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण तथा श्रम विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता, श्रमिक पंजीयन तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण एवं श्रम विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित हो कचरा संग्रहण –
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ओडीएफ प्लस गांव एवं मॉडल ग्राम पंचायतों में नियमित कचरा संग्रहण की जानकारी ली। उन्होंने तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता श्रमदान अभियान नियमित रूप से आयोजित करने को कहा। उन्होंने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पीएम जन मन, प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के सभी आवासों में अनिवार्य रूप से शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना परिसरों एवं अन्य स्वीकृत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आवास निर्माण और वृक्षारोपण अभियान में लाएं गति –
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आवास प्लस, पीएम जन मन आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रथम किस्त भुगतान एवं अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों को प्रेरित कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में वीबी-ग्रामजी योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों एवं मजदूरी भुगतान की स्थिति की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूहों में नए सदस्यों के समावेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से पीवीटीजी परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, नए पीवीटीजी समूहों का गठन करने तथा प्रत्येक पात्र परिवार को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए।
जर्जर भवनों में आंगनबाड़ी संचालन पर सख्त रोक –
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले के किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन जर्जर अथवा असुरक्षित भवनों में नहीं किया जाए। सभी सीडीपीओ को सुरक्षित भवनों में ही केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने, परिसर की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा सांप-बिच्छू जैसे खतरों से बचाव के लिए सतत निगरानी रखने को कहा।उन्होंने श्रेडी टू ईटश् सामग्री की गुणवत्ता एवं एक्सपायरी तिथि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी केंद्र में अवधि समाप्त सामग्री का वितरण नहीं होना चाहिए। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्माणाधीन भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा कोई भी स्वीकृत भवन अप्रारंभ न रहने देने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी बसाहटों में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को सभी निर्माण एवं पेयजल संबंधी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महतारी वंदन, मातृ वंदना और बच्चों की अपार आईडी संबंधी कार्यों पर जोर-
कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में नए पंजीयन, बच्चों की अपार आईडी तथा हितग्राहियों के आभा कार्ड की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत के कम से कम एक आंगनबाड़ी केंद्र में पंचायत के माध्यम से विद्युत व्यवस्था, लाइट एवं पंखे की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाएं।
दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश-
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सशक्त जशपुर अभियान अंतर्गत आयोजित यूडीआईडी शिविरों की जानकारी ली। उन्होंने छूटे हुए सभी दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने तथा जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है उनके लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पेंशनरों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, एनएसएपी पोर्टल पर आधार प्रविष्टि तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों एवं पेंशनरों के बैंक खातों में आधार सीडिंग की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने श्रमिक पंजीयन एवं ई-श्रम कार्ड की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विकासखंडवार समीक्षा कर पंजीयन कार्य में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही राजस्व प्रकरणों की हुई समीक्षा, नक्शा बटांकन एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश

WhatsApp