Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बसदेई पुलिस ने सरकारी चावल चोरी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा, पल्सर चोर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसदेई पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर शासकीय वेयरहाउस से सरकारी चावल चोरी करने वाले अज्ञात गिरोह के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है, वहीं दूसरी ओर साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार, उचडीह स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन परिसर में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का सरकारी चावल भंडारित किया जाता है।अज्ञात चोरों ने गोदाम परिसर के बाहर प्लेटफॉर्म पर रखे स्टॉक को निशाना बनाते हुए वीरमन इंडस्ट्रीज के लॉट क्रमांक 16045 से दो बोरी तथा विराट साल्वेंट प्रा. लि. के लॉट क्रमांक 1333 से तीन बोरी सहित कुल पांच बोरी सरकारी चावल चोरी कर लिया। मामले में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के नोडल अधिकारी नंदलाल चौधरी की शिकायत पर बसदेई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना की सूचना कलेक्टर (खाद्य), वाणिज्यिक प्रबंधक रायपुर तथा एफसीआई विश्रामपुर को भी भेजी गई है।इधर, बसदेई पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए आरोपी प्रद्युम्न बघेल (27 वर्ष), निवासी बड़कापारा, को गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी विष्णु प्रताप राजवाड़े ने 24 मई 2026 को साप्ताहिक बाजार बसदेई से अपनी बजाज पल्सर एनएस-160 (क्रमांक CG 16 CS 2138) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सुरेश राजवाड़े उर्फ रघु के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर लगभग 40 हजार रुपये मूल्य की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे  न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं फरार सह-आरोपी सुरेश राजवाड़े उर्फ रघु की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में टीम सक्रिय रही।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही राजस्व प्रकरणों की हुई समीक्षा, नक्शा बटांकन एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश

WhatsApp