Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया की जांच, उपचार और जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपक गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र राम के नेतृत्व में विकासखण्ड उदयपुर के मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मलेरिया एवं अन्य बिमारियों की जांच की जा  रही है। गुरुवार को जिला स्तरीय व विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य दल के द्वारा ग्राम खर्रानगर, मतरिंगा, मूसरडाड़ एवं मोकना पहाड़ में शिविर लगाकर एवं आवश्यकतानुसार घर-घर जाकर कुल 75 व्यक्तियों का मलेरिया जांच किया गया, जिसमें कोई भी मलेरिया के मरीज नहीं मिले। इस दौरान लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आस-पास पानी जमा न होने देने, फुल अस्तीन के कपडें पहनने, शाम के समय नीम की पत्ती का धुआं करने तथा किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल मितानिन व स्वास्थ्य संस्था में सम्पर्क करने कहा गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड उदयपुर के सेक्टर केदमा के सीमावर्ती क्षेत्र कोरबा एवं रायगढ़ से भी मलेरिया प्रकरण नोटिफाई किया जा रहा है।  स्वास्थ्य विभाग सजग होकर लगातार वेक्टर जनित रोगों मलेरिया एवं डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अंबिकापुर को मिलेगी बिजली संकट से राहत, शहर के छह स्थानों पर बनेंगे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र…..महापौर मंजूषा भगत की पहल रंग लाई, कलेक्टर ने भूमि आवंटन को दी मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

WhatsApp