Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प, रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं को हर पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन का संकल्प अब उपलब्धियों में बदलता नजर आ रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित विशेष आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड महाअभियान में संकल्प, रणनीति एवं सतत् मॉनिटरिंग से अभियान को गति मिल रही है।
जिले में 05 से 07 अगस्त 2026 तक विशेष आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड महाअभियान संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय निकायों तक विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
महाअभियान के पहले ही दिन जिले ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सुनियोजित रणनीति, सतत मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय और मैदानी अमले की अथक मेहनत का परिणाम है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रही हैं तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
महाअभियान के पहले दो दिनों में जिले में 4350 आयुष्मान कार्ड एवं 331 वय वंदन कार्ड बनाकर कुल 4681 कार्ड बनाए गए, जो कि जिले की उपलब्धि है। जहां जिले के सभी छह विकासखंडों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने शिविरों में पहुंचकर अपना पंजीयन कराया।
महाअभियान के दौरान जिले के सभी छह विकासखंडों में व्यापक स्तर पर शिविर आयोजित किया गया। विकासखंड बलरामपुर में 1215 आयुष्मान कार्ड एवं 67 वय वंदन कार्ड, रामचंद्रपुर में 561 आयुष्मान कार्ड एवं 36 वय वंदन कार्ड, वाड्रफनगर में 1277 आयुष्मान कार्ड एवं 59 वय वंदन कार्ड, राजपुर में 385 आयुष्मान कार्ड एवं 81 वय वंदन कार्ड, शंकरगढ़ में 318 आयुष्मान कार्ड एवं 47 वय वंदन कार्ड तथा कुसमी में 594 आयुष्मान कार्ड एवं 41 वय वंदन कार्ड बनाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी पात्र राशन कार्डधारी परिवारों से अपील की है कि वे विशेष महाअभियान का लाभ उठाते हुए अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदन कार्ड अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अंबिकापुर को मिलेगी बिजली संकट से राहत, शहर के छह स्थानों पर बनेंगे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र…..महापौर मंजूषा भगत की पहल रंग लाई, कलेक्टर ने भूमि आवंटन को दी मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

WhatsApp