Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और मालवाहक वाहन में सवारी ढोने पर चालानी कार्यवाही

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
जनसुरक्षा के दृष्टिगत चलाया जा रहा सघन जांच अभियान

बलरामपुर / जन सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन चालकों में नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा विकासखंड रामचंद्रपुर के विजयनगर क्षेत्र में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। जांच के दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस का अभाव तथा वाहन के फिटनेस संबंधी दस्तावेज भी अधूरे पाए गए, जिस पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालक पर 1,000 रुपये का चालान किया गया।
जांच के दौरान एक मालवाहक पिकअप वाहन में नियमों के विपरीत सवारियों का परिवहन करते हुए पाया गया, जिस पर संबंधित चालक पर 3,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उसे भविष्य में मालवाहक वाहन में सवारियों का परिवहन नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। उन्हें बताया गया कि मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन न केवल मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जनहानि का बड़ा कारण भी बन सकता है।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएं तथा मालवाहक वाहनों में सवारियों का परिवहन करने से बचें।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अंबिकापुर को मिलेगी बिजली संकट से राहत, शहर के छह स्थानों पर बनेंगे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र…..महापौर मंजूषा भगत की पहल रंग लाई, कलेक्टर ने भूमि आवंटन को दी मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

WhatsApp