Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर में छात्राओं को मिला कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
छह दिवसीय प्रशिक्षण में व्यक्तिगत विकास, समय प्रबंधन, ग्रुप डिस्कशन सहित विभिन्न रोजगारपरक कौशलों की दी गई जानकारी
बिश्रामपुर। शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर में छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नादी फाउंडेशन एवं महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 अगस्त से 8 अगस्त तक चला। इसमें महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अभिषेक विश्वकर्मा ने किया। छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रोजगार प्राप्त करने के लिए आवश्यक विभिन्न कौशलों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में व्यक्तिगत विकास, समय प्रबंधन, लेखन कौशल, ग्रुप डिस्कशन, मनी मैनेजमेंट, ग्रूमिंग स्किल्स सहित अन्य विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आवश्यक व्यक्तित्व विकास एवं व्यवहारिक कौशल से अवगत कराया गया। छात्राओं को साक्षात्कार, समूह चर्चा तथा कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी दक्षताओं के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डीपी कोरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय पूरी तरह प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व एवं व्यावहारिक कौशल का भी निरंतर विकास करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम करने तथा बदलते समय के साथ स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कैरियर गाइडेंस के संयोजक ज्ञानेश मुद्गल, सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र तथा समिति के सदस्य मनीषा, अंजलि तिर्की, शशि शेखर कुमार, शैलेश सिंह एवं हर्षवर्धन खाखा, प्रयोगशाला तकनीशियन सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शशि शेखर कुमार, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र द्वारा किया गया। छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न रोजगारपरक कौशलों की जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में बेहतर कैरियर के लिए आवश्यक दक्षताओं को विकसित किया।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp