Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान

अम्बिकापुर /   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासन में नागरिक सुविधाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा सेतु केंद्र में प्राप्त आवेदनों के निराकरण से लोगों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है।

इसी क्रम में अम्बिकापुर की रहने वाली सुश्री डॉली गंधर के आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि का निराकरण सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से किया गया। आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण उन्हें बैंक खाता खुलवाने में परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही बैंक खाता नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त करने में भी समस्या आ रही थी।

Advertisement Box

डॉली गंधर ने अपनी समस्या के निराकरण के लिए सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर आवेदन किया। आवेदन के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि को सुधार दिया गया। नाम में सुधार होने के बाद अब उनके लिए बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया आसान हो गई है तथा छात्रवृत्ति प्राप्त करने में आ रही दस्तावेज संबंधी समस्या भी दूर हो गई है।

डॉली गंधर ने बताया कि आधार कार्ड में नाम की त्रुटि के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैंक खाता नहीं बन पाने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। सेवा सेतु केंद्र में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उनका बैंक खाता खुल जाएगा और छात्रवृत्ति प्राप्त करने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अपनी समस्या का निराकरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस केंद्र के माध्यम से अन्य नागरिकों की समस्याओं का भी समाधान होगा, और उन्हें भी शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

डॉली गंधर ने सेवा सेतु केंद्र की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सेवा सेतु केंद्र की वजह से मेरी जो समस्या थी, उसका निराकरण हुआ है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया।

नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा सेवा सेतु केंद्र
सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को दस्तावेज संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए सुविधा उपलब्ध हो रही है। दस्तावेजों में त्रुटि के कारण बैंकिंग, छात्रवृत्ति सहित अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान में केंद्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉली गंधर की समस्या का निराकरण इसका एक उदाहरण है, जहां आधार कार्ड में नाम की त्रुटि सुधरने के बाद उनके लिए बैंक खाता और छात्रवृत्ति से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मार्ग सुगम हुआ है।

छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप सेवा सेतु केंद्र नागरिकों को सुविधाजनक, पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp