Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक की मौत, साढ़े चार घंटे तक शव वाहन का इंतजार….1099 पर कॉल के बाद भी नहीं मिली सुविधा, मजबूर परिजनों ने उधार लेकर 1500 रुपये में निजी वाहन से पहुंचाया शव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सीतापुर सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दस्त की बीमारी से ग्राम गिरहुलडीह निवासी 35 वर्षीय युवक लक्ष्मण की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शव को घर ले जाने के लिए 1099 पर फोन करने के बावजूद करीब साढ़े चार घंटे तक उन्हें शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया।
परिजनों के अनुसार, शव वाहन के चालक द्वारा लगातार वाहन आने की बात कहकर उन्हें साढ़े चार घंटे तक इंतजार कराया गया, लेकिन इसके बावजूद शव वाहन नहीं पहुंचा। इस दौरान मृतक के परिजन अस्पताल में शव लेकर परेशान होते रहे।
मामले को लेकर परिजनों ने सीतापुर बीएमओ डॉ. एसएन पैंकरा से शिकायत भी की। काफी इंतजार के बाद भी जब शव घर ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं बन सकी तो परिजनों के सामने मजबूरी की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उधार में 1500 रुपये लेकर निजी वाहन की व्यवस्था की और शव को अपने गांव ले गए।
एक ओर शासन-प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के लिए शव वाहन जैसी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर एक गरीब परिवार को अपने मृत परिजन का शव घर ले जाने के लिए उधार लेकर निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp