Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान बेचने की चिंता थी, कार्यालय की कतार में नहीं, अपने घर की चौखट पर मिला समाधान बोगी बाई के लिए घर बनीं सरकारी सेवा का केंद्र, मौके पर हुआ एग्रीस्टेक पंजीयन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि सुविधाओं की चिंता हुई दूर
डोर-टू-डोर एग्रीस्टेक पंजीयन से डिजिटल कृषि व्यवस्था से जुड़ रहे किसान

बलरामपुर / महादेवपुर की एक वृद्ध महिला किसान श्रीमती बोगी बाई के लिए आज उनके घर की चौखट ही सरकारी सेवा का केंद्र बन गई। उम्र का तकाजा और डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी का अभाव उनके लिए एग्रीस्टैक पंजीयन में बाधा बन सकती थी, लेकिन प्रशासनिक टीम ने इस दूरी को ही खत्म कर दिया। टीम खुद उनके घर पहुंची और मौके पर ही एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की।
उम्र के इस पड़ाव पर खेती ही उनके जीवन का सहारा है। खेत में उगा धान पूरे साल की उम्मीद है। ऐसे में जब महादेवपुर की बोगी बाई को पता चला कि एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं होने पर डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है, तो उनकी चिंता बढ़ गई। मन में सवाल था कि अब धान की बिक्री कैसे होगी और खेती से जुड़ी जरूरी सुविधाओं का लाभ कैसे मिलेगा। लेकिन उनकी इस चिंता का समाधान उन्हें कार्यालय की कतार में नहीं, अपने घर की चौखट पर मिला।
महादेवपुर की वृद्ध महिला बोगी बाई के पास 6.87 हेक्टेयर भूमि है। उम्र अधिक होने के कारण डिजिटल प्रक्रिया उनके लिए चुनौती थी। एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं होने से डिजिटल क्रॉप सर्वे और कृषि सुविधाओं से जुड़ने को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई थी। टीम ने उनके घर पहुंचकर मौके पर ही प्रक्रिया पूरी की।
किसानों को डिजिटल कृषि व्यवस्था से जोड़ने के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में डोर टू डोर पंजीयन सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी मे रामानुजगंज अनुभाग में डोर-टू-डोर एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मैदानी अमला महादेवपुर पहुंचा और वृद्ध महिला किसान के घर जाकर आवश्यक जानकारी जुटाते हुए मौके पर ही एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की।
जिस डिजिटल प्रक्रिया को लेकर महिला किसान के मन में चिंता थी, जब पंजीयन टीम ने उनके घर पहुंचकर पूरी कराई तो उनके चेहरे पर राहत साफ नजर आई। अब उन्हें डिजिटल कृषि व्यवस्था से जुड़ने का अवसर मिला है और कृषि संबंधी सेवाओं तक पहुंच का रास्ता भी आसान हुआ है।
रामानुजगंज अनुभाग में एग्रीस्टैक पंजीयन को गति देने के लिए डोर-टू-डोर अभियान के तहत किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। महादेवपुर में 159 किसानों की संख्या है जिनमे किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। बकेटक्लेम में से 49 किसान है जिनका पंजीयन शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों की कृषि संबंधी जानकारी को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों, द्वारा सतत फील्ड में जाकर निगरानी रखी जा रही है। कर्मचारियों एवं एग्रीस्टेक पंजीयन में लगी टीम मैदानी अमला शिविर, डोर-टू-डोर विजिट के माध्यम से घर घर तक पहुंच कर पंजीयन सुनिश्चित कर रही है
इससे डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित कृषि योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने में मदद मिलेगी। सरकार की डिजिटल व्यवस्था को किसान की सुविधा के अनुरूप बनाया जा रहा है। जहां एक वृद्ध किसान के लिए मोबाइल और ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन हो सकती है, वहां शासन-प्रशासन की सुविधा खुद किसान की चौखट तक पहुंच रही ताकि कोई भी किसान सुविधाओं से वंचित न हो

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp