Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थाने से महज 50 मीटर दूर चोरी, अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं! एक करोड़ की उठाईगिरी का अब तक सुराग नहीं, धरना दूसरे दिन भी जारी; पुरानी चार लाख की चोरी के बाद उसी ग्राहक सेवा केंद्र में फिर वारदात

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सीतापुर। नगर में एक करोड़ रुपये के जेवरात की उठाईगिरी के मामले में व्यापारी संघ का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। व्यापारी वारदात का जल्द खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरात की बरामदगी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इसी बीच नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

धरना-प्रदर्शन के पहले दिन की रात ही थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एचडीएफसी बैंक को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर बैंक के एसी में लगे तांबे के तार काटकर ले गए। चोरी गए तार की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। बैंक प्रबंधक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Advertisement Box

इसी रात भौराडाड निवासी सत्यनारायण कुशवाहा के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में भी चोरी की वारदात सामने आई। चोर केंद्र के अंदर रखे करीब 9 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्र से सटी उनकी किराना दुकान से करीब 10 हजार रुपये का सामान भी चोरी कर लिया गया।

एक माह पहले हुई थी चार लाख की चोरी

सबसे गंभीर पहलू यह है कि सत्यनारायण कुशवाहा के प्रतिष्ठान में करीब एक माह पहले भी चार लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई थी। उस मामले में अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुरानी चोरी का खुलासा नहीं होने के बीच उसी प्रतिष्ठान में दोबारा वारदात होने से पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

धरना व्यापारियों का, एक्शन चोरों का

एक ओर व्यापारी एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी के खुलासे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरी होना पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है।

व्यापारियों का कहना है कि जब थाने के आसपास ही चोरी की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं और पुरानी वारदातों का खुलासा नहीं हो रहा है, तो नगर के अन्य हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

एक करोड़ की उठाईगिरी के बाद व्यापारी पहले से ही दहशत और आक्रोश में हैं। अब लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। व्यापारी संघ ने सभी पुरानी और नई चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

अब पुलिस के सामने चुनौती है कि वह इन वारदातों का जल्द खुलासा कर अपराधियों तक पहुंचे और नगर में पुलिस के प्रति भरोसा कायम करे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिला चिकित्सालय जशपुर में 55 वर्षीय मरीज की जटिल आपातकालीन शल्यक्रिया सफल गंभीर आंत्र छिद्र और सेप्टिक शॉक से जूझ रहे मरीज को चिकित्सकों की टीम ने दिया नया जीवन स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी

WhatsApp