Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने खरसिया नाका चौक पहुंचकर जलभराव की स्थिति का लिया जायजा सड़क निर्माण के साथ प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज खरसिया नाका चौक पहुंचकर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लुचकी घाट से खरसिया नाका चैक तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के  समाधान के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा सड़क निर्माण के साथ प्रभावी एवं  जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने  अंबिकापुर एसडीएम को  शासकीय भूमि का सर्वे कर जल निकासी के लिए व्यवस्था बनाने एवं अवैध अतिक्रमण तथा जल संसाधन विभाग के नहर में अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लुचकी घाट से खरसिया नाका चौक, रेलवे स्टेशन एवं सीतापुर के शहरी क्षेत्र को शामिल करते हुए नवीन सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा निर्माण कार्य मेसर्स जवाहरलाल गुप्ता, ठेकेदार, अंबिकापुर को प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री वसंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ कराते हुए गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री वसंत ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए सड़क निर्माण के साथ जल निकासी व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों का तकनीकी परीक्षण कर प्रभावी एवं जल निकासी के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप हों तथा निर्माण कार्य की गुणवत्तायुक्त किए जाएं।

राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.डी. ताम्रे ने कलेक्टर को निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि लुचकी घाट से खरसिया नाका चौक तक तथा गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए भी आवश्यक कार्य किए जाएंगे, जिससे बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या को प्रभावी रूप से दूर किया जा सके।

कलेक्टर श्री वसंत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित सभी कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य की प्रगति से संबंधित आवश्यक जानकारी समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, राष्ट्रीय राजमार्ग एसडीओ श्री निखिल लकड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp