Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पदोन्नति में TET की अनिवार्यता से सरगुजा के शिक्षकों में असमंजस, हजारों के प्रभावित होने की आशंका….. जानिए क्या है मांग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

TET के नाम पर पदोन्नति न रोकी जाए, वरिष्ठता के आधार पर रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति की मांग – कमलेश सिंह

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश मुदलियार व जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह क़े नेतृत्व में सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर भी उठाया जा रहा मुद्दा।
शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को लेकर सामने आ रहे निर्देशों के बीच सरगुजा जिले के शिक्षकों में भी असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, जिला सरगुजा ने इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए 10 सूत्रीय ज्ञापन में पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि सरगुजा जिले में बड़ी संख्या में शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में TET के नाम पर यदि पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित होती है तो वर्षों से सेवा दे रहे वरिष्ठ शिक्षकों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने विभाग से अनुरोध किया कि वर्तमान प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों का परीक्षण कर स्थिति स्पष्ट की जाए तथा वरिष्ठता के आधार पर पात्र शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।
ज्ञापन में TET और पदोन्नति को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता
जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए 10 सूत्रीय ज्ञापन में एसोसिएशन ने सबसे प्रमुख रूप से मांग की है कि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार पूर्व प्रचलित नियमों के तहत बिना TET परीक्षा की नई बाध्यता के रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाए।
प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश मुदलियार ने कहा है कि यदि शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने के लिए वर्ष 2028 तक का समय दिया गया है, तो 2028 से पहले होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया में TET के नाम पर वरिष्ठ शिक्षकों को पदोन्नति से अलग रखना उचित नहीं होगा। विभाग से अनुरोध किया गया है कि इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे शिक्षकों के बीच असमंजस समाप्त हो और भविष्य में किसी प्रकार की न्यायिक अथवा प्रशासनिक जटिलता उत्पन्न न हो।
संगठन ने यह भी मांग रखी है कि यदि TET को पदोन्नति प्रक्रिया से जोड़ना आवश्यक माना जाता है तो विभाग स्वयं विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करे, ताकि पात्र शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके और उनकी पदोन्नति प्रक्रिया अनावश्यक रूप से लंबित न हो।

Advertisement Box

जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा इस विषय को लगातार शासन और शिक्षा विभाग के समक्ष मजबूती से उठा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का स्पष्ट मत है कि TET के नाम पर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की पदोन्नति को रोकने के बजाय विभाग को नियमों की स्थिति स्पष्ट करते हुए वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में एसोसिएशन शिक्षकों के पदोन्नति अधिकार को लेकर लगातार प्रयासरत है। जिला सरगुजा संगठन भी इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की मांगों को प्रमुखता से रख रहा है।
ज्ञापन में अन्य समस्याओं का भी निराकरण मांगा
एसोसिएशन के 10 सूत्रीय ज्ञापन में पदोन्नति के अलावा पदोन्नति प्रक्रिया एवं आगामी चरणों की जानकारी सार्वजनिक करने, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों का संचालन पूर्व की भांति प्रातःकालीन समय में करने, परामर्शदात्री समिति की नियमित बैठक आयोजित करने तथा VSK ऐप में नेटवर्क एवं तकनीकी समस्या के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने से उत्पन्न समस्याओं का निराकरण करने की मांग भी की गई है।
इसके साथ ही शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति में दिव्यांग कर्मचारियों को आरक्षण देने, शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित करने, जनगणना एवं चुनाव जैसे शासकीय कार्यों के एवज में अर्जित अवकाश का सेवा पुस्तिका में इंद्राज करने, CGPF पुस्तिका एवं सेवा पुस्तिका की द्वितीय प्रति उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों के विभिन्न लंबित एरियर्स का शीघ्र भुगतान करने का भी अनुरोध किया गया है।
जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य विभाग के साथ टकराव नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने शिक्षा विभाग से अनुरोध किया कि TET एवं पदोन्नति के मामले में शीघ्र स्पष्ट एवं न्यायसंगत निर्णय लेते हुए वरिष्ठता के आधार पर पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का अवसर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शिक्षकों के पदोन्नति अधिकार से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को प्रदेश स्तर पर उठाता रहेगा तथा सरगुजा जिला संगठन भी शिक्षकों की जायज मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
इस अवसर पर संघ के अमित सिंह, काजेश घोष, रामबिहारी गुप्ता, सुरित राजवाड़े, सुशील मिश्रा, लखन राजवाड़े, अमित सोनी, योएल लकड़ा, अरविंद सिंह, रमेश याज्ञिक, भूपेंद्र सिंह,संजय अम्बष्ट, राकेश दुबे, राजेश सिंह, विशाल गुप्ता, संतोष सिंह,प्रदीप सोनी, मदन मोहन, सत्यप्रकाश गुप्ता, नरेश पांडेय, लीलाकरण सिंह,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp