Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामीण परिक्षेत्र के प्रथम एफएसटीपी प्लांट का हुआ शुभारंभ डी-स्लजिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  जिला में फिकल स्लज प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के प्रथम फिकल स्लज प्रबंधन केंद्र (FSTP) का शुभारंभ केशवपुर में किया गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को फिकल स्लज प्रबंधन इकाई केंद्र के संचालन हेतु डी-स्लजिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अंबिकापुर तथा जिला व जनपद के संबंधित अमला उपस्थित रहे।

इस दौरान बताया गया कि इस प्लांट में अंबिकापुर परिक्षेत्र के 123 ग्रामों में स्थापित सैप्टिक टैंक शौचालय को खाली कराने की व्यवस्था किया गया है, साथ ही यदि आस पास के भी जनपदों से मांगध्आवेदन के आधार पर सेप्टिक टैंक खाली कराया जा सकता है। यह प्लांट पूर्णतः प्राकृतिक व वैज्ञानिक तरीके से स्लज को प्रबंधित करने का कार्य करेगा। प्रथम चरण में 50-60 हितग्राहियों के सैप्टिक टैंक खाली कराने हेतु सूची तैयार किया जा चुका है।

Advertisement Box

इस इकाई से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलने, जिसके आधार पर ग्रामीणों में सामाजिक एवं आर्थिक रूप आत्मनिर्भरता आएगी। अभियान के तहत लोगों को सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक 2-3 वर्ष के भीतर सेप्टिक टैंक की सफाई कराना आवश्यक है। इसके लिए फिकल स्लज को निर्धारित केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 0 से 10 किलोमीटर तक डिस्लजिंग शुल्क दो हजार निर्धारित है, जबकि अधिक दूरी पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

फिकल स्लज के वैज्ञानिक प्रबंधन से खुले में मल-कीचड़ के निस्तारण पर रोक लगेगी और भूजल, पर्यावरण तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में मदद मिलेगी। एफएसटीपी में मल-कीचड़ को विभिन्न चरणों से गुजारकर उपचारित किया जाता है, जिससे उसका सुरक्षित निस्तारण एवं पुनरू उपयोग संभव हो सके। स्वच्छता संदेश के रूप में लोगों से अपील की गई है-“हर 3 साल में सेप्टिक टैंक की सफाई जरूर करवाएं। स्वच्छता को अपनाएं, गांव को स्वच्छ बनाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिला चिकित्सालय जशपुर में 55 वर्षीय मरीज की जटिल आपातकालीन शल्यक्रिया सफल गंभीर आंत्र छिद्र और सेप्टिक शॉक से जूझ रहे मरीज को चिकित्सकों की टीम ने दिया नया जीवन स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी

WhatsApp