Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले के सभी अमृत सरोवरों पर धूमधाम से होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन तिरंगा फहराने के बाद होगी प्रभात फेरी, पौधारोपण और स्वच्छता अभियान से सरोवर बनेंगे आकर्षण का केंद्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर / जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत निर्मित एवं विकसित किए गए अमृत सरोवरों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी अमृत सरोवरों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ विभिन्न जन-जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवरों को केवल जल संरक्षण के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी। आयोजन में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, अमृत सरोवर से जुड़े हितग्राही, युवा, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।

Advertisement Box

”शहीद परिवार या वरिष्ठ नागरिक करेंगे ध्वजारोहण’
अमृत सरोवर स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद परिवार के सदस्य अथवा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वरिष्ठ नागरिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा।

तिरंगा रैली और प्रभात फेरी से गूंजेगा देशभक्ति का संदेश
ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चे, युवा एवं ग्रामीण जन हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली निकालेंगे। इसके माध्यम से गांव में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। ग्रामीणों की भागीदारी से अमृत सरोवर परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्सवी वातावरण निर्मित होगा।

पौधारोपण और श्रमदान से दिया जाएगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से पौधे लगाए जाएंगे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। इसके साथ ही सरोवर परिसर में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को ‘जल बचाओ, स्वच्छता अपनाओ’ का संकल्प भी दिलाया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
अमृत सरोवरों में स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के साथ जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

गांव की शान और पहचान बनेंगे अमृत सरोवर
अमृत सरोवरों को ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सामुदायिक सहभागिता के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के माध्यम से इन सरोवरों को गांव की शान और पहचान के रूप में स्थापित करने के साथ ग्रामीणों में सामुदायिक एकता एवं सहभागिता की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

अमृत सरोवरों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा एवं राष्ट्र प्रेम का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। ये स्थल ग्रामीणों के आपसी मिलन, जन-जागरूकता और सामुदायिक विकास के केंद्र के रूप में भी विकसित होंगे। आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp