Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो दिनों के अथक प्रयास के बाद राख के दलदल में फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की बंद पड़ी ओसीएम खदान की क्वारी में फ्लाई ऐश के दलदल में पिछले चार-पांच दिनों से फंसे नंदी को दो दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान  के बाद शनिवार शाम सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गौ सेवकों और स्थानीय समाजसेवियों की टीम ने लगातार प्रयास कर नंदी की जान बचाई।
बताया गया कि बिश्रामपुर ओसीएम खदान की गहरी क्वारी को भरने के लिए गत वर्ष कोरबा और रायगढ़ स्थित पावर प्लांटों से निकलने वाली फ्लाई ऐश डाली गई है। आरोप है कि पिछले वर्ष डाली गई राख की व्यवस्थित फिलिंग नहीं होने के कारण यहां दलदल की स्थिति बन गई है। मवेशी राख के क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद आगे बढ़ने या वापस निकलने के प्रयास में दलदल में फंस जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक कई मवेशी इस राख के दलदल में समा चुके हैं।
शुक्रवार से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान
गंगाकोट मार्ग स्थित क्वारी में एक नंदी के राख के दलदल में फंसे होने की जानकारी वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सामने आई। सूचना मिलते ही गौ सेवकों एवं समाजसेवियों की टीम मौके पर पहुंची और शुक्रवार दोपहर बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मौके पर दलदल अधिक  होने के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंधेरा होने तक नंदी को बाहर नहीं निकाला जा सका।
लगातार प्रयास के बावजूद रात करीब दो से ढाई बजे तक अभियान जारी रहा। टीम के सदस्यों के लगातार प्रयास और थकान के बाद रेस्क्यू अभियान को रात में रोकना पड़ा। शनिवार सुबह एक बार फिर अभियान शुरू किया गया। पूरे दिन प्रयास जारी रहने के बाद दोपहर बाद टीम को सफलता मिली और नंदी को सुरक्षित दलदल से बाहर निकाल लिया गया।
पोल फेंसिंग कराने की मांग
रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने फ्लाई ऐश फिलिंग वाले क्षेत्र में तत्काल पोल फेंसिंग कराने की मांग की है, ताकि मवेशियों का प्रवेश रोका जा सके। लोगों का कहना है कि राख के दलदल में मवेशियों के फंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में भी मवेशियों की जान खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय लोगों ने एसईसीएल प्रबंधन से क्षेत्र की घेराबंदी कर मवेशियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई करमा पर्व प्रकृति, कृषि परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp