Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी आमदनी

अम्बिकापुर /   ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आज आजीविका के नए अवसरों को अपना रही हैं। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के सकालो ग्राम पंचायत की रहने वाली कल्पना सिंह मां महामाया महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। समूह के माध्यम से ऋण लेकर कृषि कार्य को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है। कृषि गतिविधियों से बढ़ती आमदनी के चलते कल्पना सिंह अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

श्रीमती कल्पना सिंह बताती हैं कि उन्होंने अपने समूह के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए का ऋण कृषि कार्य के लिए लिया, जिससे उन्होंने खीरे की खेती शुरू की। वर्तमान में खेत में खीरे की तुड़ाई का कार्य जारी है और फसल से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। वे हर वर्ष समूह के माध्यम से ऋण लेकर मौसम के अनुरूप अलग-अलग सब्जियों एवं फसलों की खेती करती हैं। इनमें बैंगन, टमाटर, खीरा, तरबूज सहित अन्य फसलें शामिल हैं। अलग-अलग कृषि गतिविधियों को अपनाने से उन्हें आय के विविध स्रोत मिले हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

Advertisement Box

समूह से जुड़कर बदली सोच और आत्मविश्वास
श्रीमती कल्पना सिंह के लिए बिहान से जुड़ना केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी सकारात्मक बदलाव किया है। वे बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले वे अधिकतर घर तक ही सीमित रहती थीं। घर से बाहर निकलने, बाजार जाने और लोगों से बातचीत करने में उन्हें झिझक और संकोच महसूस होता था।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंकिंग, बाजार से जुड़ी गतिविधियों और कृषि व्यवसाय की बारीकियों को समझना शुरू किया। अब वे बिना किसी झिझक के लोगों से बातचीत करती हैं, अपने हित-अहित को समझती हैं और बैंक तथा बाजार से जुड़े कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। पहले जहां उनका दायरा घर और चूल्हा-चैका तक सीमित था, वहीं आज वे कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

कृषि गतिविधियों से ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर कदम
श्रीमती कल्पना सिंह कहती हैं कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समय-समय पर ऋण लेकर अलग-अलग सब्जियों की खेती करने से उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है। नियमित रूप से कृषि गतिविधियों को अपनाने और मेहनत के बल पर वे अब ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ उनमें निर्णय लेने और अपने कार्यों को स्वयं संचालित करने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बिहान से जुड़ने के बाद महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसे आजीविका में बदलने का अवसर मिल रहा है। समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वयं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं।

योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
कल्पना सिंह ने बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समूह के माध्यम से मिले सहयोग और अवसरों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज वे आत्मविश्वास के साथ कृषि कार्य कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

बिहान योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को ऋण, प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। कल्पना सिंह की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है, जहां समूह से जुड़ाव ने उन्हें घर की चारदीवारी से आगे बढ़ाकर कृषि उद्यमिता, बाजार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp