Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।” महतारी वंदन योजना से सालू सिंह के परिवार को मिला आर्थिक संबल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
हर माह मिल रही ₹1,000 की राशि, रक्षाबंधन पर भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी उपयोग

अम्बिकापुर /  महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की महिलाओं को नियमित रूप से मिल रहा है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,000 की राशि अंतरित की जा रही है। इससे महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ परिवार से जुड़े खर्चों में भी सहयोग मिल रहा है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकलो की निवासी सालू सिंह भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 1,000 की राशि प्राप्त होती है। इस माह की 30वीं किस्त भी उन्हें रक्षाबंधन से पहले प्राप्त हो गई है। राशि मिलने से उन्हें त्योहार की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है।

Advertisement Box

सालू सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार को खुशी और उत्साह के साथ मनाने का माध्यम भी बनी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत समय पर राशि मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होती है।

महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी योजना

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचने से उन्हें अपने खर्चों के संबंध में निर्णय लेने और आवश्यकतानुसार राशि का उपयोग करने में सुविधा मिल रही है। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है।

सालू सिंह ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया। सालू सिंह ने कहा कि हर महीने मिलने वाली 1,000 की सहायता राशि से महिलाओं को अपने परिवार और त्योहारों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले योजना की 30वीं किस्त प्राप्त होने पर सालू सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने भाई को राखी बांधकर इस पर्व को उत्साह के साथ मनाएंगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार स्वरूप राखी भेजने की भावना भी व्यक्त की।

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। सालू सिंह की खुशी इस बात को दर्शाती है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अधिक आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पा रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम

WhatsApp