Written by
Bureau Report
बलरामपुर / परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड राजपुर अंतर्गत पिकअप वाहन में यात्रियों का परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित पिकअप वाहन को राजपुर थाना में जप्त किया गया।
इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा दो अन्य पिकअप वाहनों एवं एक ऑटो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 7 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन नहीं करने की अपील की है।










