Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन आचार्य के तहत हर बच्चा पढ़ना सीखे -कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों को दिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए अधीक्षक पालक की भूमिका में हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने में उनका योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक केवल व्यवस्था संचालक नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के सहभागी हैं, इसलिए उन्हें बच्चों से आत्मीय जुड़ाव बनाना चाहिए।
मिशन आचार्य पर विशेष बल देते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का पढ़ना सीखना ही उसके भविष्य की नींव है। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम बीस मिनट की रीडिंग गतिविधि अनिवार्य रूप से कराने तथा हर विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए कौशल सीखने के लिए भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। छात्रावास परिसर को शिक्षाप्रद स्वरूप देने के लिए उन्होंने दीवारों को थीम आधारित बनाने को कहा, ताकि चित्रों एवं दृश्य माध्यमों से ज्ञानवर्धन हो और सीखने की प्रक्रिया रुचिकर बने।
बैठक में मेस संचालन को व्यवस्थित रखने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर खुलकर चर्चा हुई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है तथा साफ-सफाई में लापरवाही किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधीक्षकों को अपने कार्यस्थल पर नियमित रूप से उपस्थित रहने तथा मंडल सहायकों एवं निरीक्षकों को छात्रावासों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक आयुक्त सुश्री समीक्षा जायसवाल, मंडल संयोजक, छात्रावास अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी

सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन

WhatsApp