Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा में करने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

जशपुरनगर / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार, पत्थलगांव एसडीएम श्री क्षितिज गुरभेले, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने विशेष प्रयास के निर्देश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा, ताकि वे आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के महत्व एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित बैंक लिंकेज के प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के लिए ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासकीय माध्यमों से ऋण उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि महिलाएं अनधिकृत एवं असुरक्षित वित्तीय माध्यमों पर निर्भर न हों।
आवास निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जन मन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए गुणवत्ता विहीन कार्य पाए जाने पर संबंधितों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएमएफ के कार्यों में अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं इस निधि अंतर्गत शाला भवन निर्माण, मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का ही प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफ के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता एवं पेयजल कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पेयजल से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी

सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन

WhatsApp