Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुर्लूडीह के भुंइया पारा में रोजगार दिवस पर बोल्डर चेक डैम का निर्माण प्रगति पर, 10 श्रमिकों को मिला रोजगार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में जल संवर्धन और ग्रामीण विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर की ग्राम पंचायत कुर्लूडीह के भुंइया पारा में रोजगार दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बोल्डर चेक डैम का निर्माण कार्य तेजी से प्रगतिरत है। कार्यस्थल पर नियोजित सभी 10 स्थानीय श्रमिकों की दैनिक उपस्थिति पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जा रही है, साथ ही कार्यस्थल की जियोटैगिंग भी की गई है।
भुंइया पारा के प्राकृतिक नाले पर पत्थरों की सहायता से बनाई जा रही यह वैज्ञानिक संरचना क्षेत्र के लिए बहुउद्देश्यीय सिद्ध होगी। ढलानदार एवं पथरीली भूमि होने के कारण बारिश में होने वाले तेज भू-कटाव पर इससे नियंत्रण होगा और आसपास के खेतों की उपजाऊ मिट्टी सुरक्षित रहेगी। मानसूनी जल के तेज बहाव की गति धीमी होने से नाले का प्रवाह नियंत्रित होगा तथा ठहरे हुए पानी के भूमि में अवशोषण से क्षेत्र के कुओं और बोरवेल का जलस्तर बढ़ेगा।
इस जल संरचना से वनांचल क्षेत्र में ग्रीष्मकाल के दौरान भी मवेशियों के पेयजल तथा ग्रामीणों के निस्तारी कार्यों के लिए जल संचय सुनिश्चित होगा। जल भराव से आसपास के कृषि खेतों में लंबे समय तक नमी बनी रहने से किसानों को आगामी फसलों की सिंचाई में सीधा लाभ मिलेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामचंद्रपुर ने निर्माण एजेंसी को कार्य तकनीकी मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी

सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन

WhatsApp