Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘जय गणेश देवा’ के जयघोष से गूंजा हाथी पखना: गणपति धाम में भव्य महाआरती, शहर-गांव से उमड़ा आस्था का सैलाब

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, गणपति धाम के विकास के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत; ‘गणपति सुविधा ऐप’ की भी दी गई जानकारी

अम्बिकापुर। हाथी पखना स्थित गणपति धाम रविवार को भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आया। ‘जय गणेश देवा’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज और मंदिर की घंटियों के बीच भगवान गणेश की भव्य महाआरती संपन्न हुई। नगर के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती में शामिल होकर सर्वमंगल की कामना की।
महाआरती के दौरान आरती की थालियों से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। विभिन्न समाजों और वर्गों के लोगों ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गणपति धाम में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Advertisement Box

गणपति धाम आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : अनुराग सिंह देव
इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणपति धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली महाआरती श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।

गणपति धाम के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति

समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने गणपति धाम की मान्यता और महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हाथी पखना स्थित गणपति धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गणपति धाम क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
सिसोदिया ने इस दौरान लॉन्च किए गए ‘गणपति सुविधा ऐप’ के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद हर्ष एवं नरेंद्र सिंह टुटेजा ने किया। उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। महाआरती में सभी वर्गों की सहभागिता सामाजिक एकता का संदेश देती है। अंत में समिति के अध्यक्ष शैलेष सिंह शैलू ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाआरती में बड़ी संख्या में शहरवासी और ग्रामीण हुए शामिल
महाआरती में ललन प्रताप सिंह, अजय अग्रवाल, मंजूषा भगत, निरूपा सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, एच. एस. जायसवाल, दिव्या सिंह सिसोदिया, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मनीष सिंह, अरुणा सिंह, उमेश जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, शशिकांत जायसवाल, मधु चौदाहा, जन्मेजय मिश्रा, विकास पांडेय, निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, अभिषेक सिंहदेव, दिनेश शुक्ला, सचिन अग्रवाल, सर्वेश तिवारी, पूनम अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अरुण सिंह, अनिल जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, आतिश सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, उमाशंकर गुप्ता, शिवमंगल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनुज दुबे, राजेश तिवारी, प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव, आयुष दुबे, अनीश सिंह, जतीन परमार, रवि विश्वकर्मा, संदीप यादव मैंगो, महेंद्र सिंह, रविकांत उरांव, मनोज कंसारी, अभय साहू, प्रयाग साहू, राजेंद्र जायसवाल, अनिल निराला, नकुल सोनकर, पुष्पेंद्र शर्मा, विमल मंडिलवार, नीलम राजवाड़े और जगन्नाथ राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं नगरवासी उपस्थित रहे

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp