Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर के कारोबारियों के लिए जरूरी खबर: दुकानों-प्रतिष्ठानों को जारी होंगे ट्रेड लाइसेंस, सड़क की चौड़ाई के हिसाब से लगेगा शुल्क

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

4 से 6 रुपए प्रति वर्गफीट तक तय की गई दर, सेवा सेतु पोर्टल और चॉइस सेंटर से कर सकेंगे आवेदन; विशेष शिविरों में भी मिलेगी सुविधा

अंबिकापुर। नगर निगम क्षेत्र में संचालित दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब ट्रेड लाइसेंस जारी किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए शुल्क की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। प्रतिष्ठान किस श्रेणी की सड़क या बाजार क्षेत्र में स्थित है, इसके आधार पर 4 से 6 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से ट्रेड लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा।

Advertisement Box

नगर पालिक निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और ट्रेड लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और वार्ड प्रभारियों को निगम क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी जानकारी पहुंचाने तथा पात्र प्रतिष्ठानों को आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

अब गुमास्ता नहीं, जारी होगा ट्रेड लाइसेंस

बैठक में बताया गया कि पूर्व में नगर निगम द्वारा दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए दुकान स्थापना पंजीयन अथवा गुमास्ता जारी किया जाता था। वर्तमान में निगम द्वारा गुमास्ता जारी नहीं किया जा रहा है। इसके स्थान पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस जारी किया जाएगा।

तीन श्रेणियों में तय हुआ शुल्क

निगम क्षेत्र को ट्रेड लाइसेंस शुल्क के लिए तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 15 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क अथवा वृहद बाजार क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठानों से 6 रुपए प्रति वर्गफीट शुल्क लिया जाएगा। 7.5 से 15 मीटर चौड़ी सड़क अथवा छोटे-मध्यम बाजार क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के लिए 5 रुपए प्रति वर्गफीट और 7.5 मीटर से कम चौड़ी सड़क, मोहल्ले या कॉलोनी में स्थित प्रतिष्ठानों के लिए 4 रुपए प्रति वर्गफीट की दर निर्धारित की गई है। शुल्क की गणना निर्मित दुकान अथवा प्रतिष्ठान के आकार के आधार पर होगी।

घर बैठे भी कर सकेंगे आवेदन

व्यवसायी छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नजदीकी चॉइस सेंटर से भी आवेदन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पहचान पत्र के साथ भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र अथवा किरायानामा देना होगा।

आयुक्त ने वार्ड प्रभारियों को अपने क्षेत्रों की दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों और अस्पतालों से संपर्क कर ट्रेड लाइसेंस की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

छह विशेष शिविरों में भी सुविधा

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले 6 विशेष सेवा शिविरों में भी ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन लिया जाएगा। इससे कारोबारियों को अपने क्षेत्र में ही आवेदन करने की सुविधा मिलेगी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

घुनघुट्टा बांध में अंबिकापुर के युवा ने लगाई छलांग, 15 घंटे बाद मिला शव…..बांध जाने से पहले इंस्टाग्राम पर लगाया था ‘आशिकी-2’ का दृश्य, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp