Written by
Bureau Report
12 मोबाइल और तीन ब्लूटूथ सहित घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल जब्त, कुल 3.07 लाख का सामान बरामद
बिश्रामपुर। जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली स्थित मुस्कान मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने चार विधि से संघर्षरत बालकों समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल, तीन ब्लूटूथ तथा घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत 3 लाख 7 हजार 486 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार सिलफिली कुशवाहापारा निवासी गोपाल कुशवाहा ने 18 सितंबर को जयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सिलफिली मेन मार्केट में मुस्कान मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करता है। 17 सितंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 8.30 बजे दुकान खोलने पर शटर के ऊपर लगी शीट उखड़ी मिली। दुकान में रखे आईफोन, नथिंग, आईटेल, जेनो सहित अन्य मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब 98 हजार रुपये बताई गई थी।
रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे हैं। संदेह के आधार पर चार नाबालिग समेत हीरालाल देवांगन उर्फ गोलू से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि 17 सितंबर की रात वे मोबाइल दुकान में चोरी करने सिलफिली पहुंचे थे। पहले दुकान की रेकी की गई। इसके
बाद मोटरसाइकिल से दुकान के पास पहुंचकर बांस की बल्ली और रस्सी की मदद से छत तक पहुंचे। छत की शीट व ईंट हटाकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और करीब 12 मोबाइल व तीन ब्लूटूथ चोरी कर लिए। चोरी के बाद सामान आपस में बांट लिया गया।
बाद मोटरसाइकिल से दुकान के पास पहुंचकर बांस की बल्ली और रस्सी की मदद से छत तक पहुंचे। छत की शीट व ईंट हटाकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और करीब 12 मोबाइल व तीन ब्लूटूथ चोरी कर लिए। चोरी के बाद सामान आपस में बांट लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल, तीन ब्लूटूथ और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, कुल 3,07,486 रुपये का सामान जब्त किया है। विधि से संघर्षरत चारों बालकों को नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं आरोपी हीरालाल देवांगन उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित गुप्ता, प्रधान आरक्षक दीपक कुमार दुबे, राजेंद्र एक्का, सुशील तिवारी, आरक्षक अभिषेक मरावी, रवि पाण्डेय, सुरेश साहू, हरिशंकर सिंह, विजय राजवाड़े एवं अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।










