Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घुनघुट्टा बांध में अंबिकापुर के युवा ने लगाई छलांग, 15 घंटे बाद मिला शव…..बांध जाने से पहले इंस्टाग्राम पर लगाया था ‘आशिकी-2’ का दृश्य, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित घुनघुट्टा बांध में 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार को युवक बांध पहुंचा था, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने पानी में छलांग लगा दी। रात होने के कारण तलाश नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान शुरू किया और करीब 15 घंटे बाद दोपहर एक बजे युवक का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र निवासी युवा गुरुवार को स्कूटी से घुनघुट्टा बांध पहुंचा था। उसकी स्कूटी बांध के पास मिली।

Advertisement Box

मछुआरों ने बचाने की कोशिश की

जानकारी के मुताबिक बांध के आसपास मौजूद मछुआरों और कर्मचारियों ने युवक को पानी में जाते देखा। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना दरिमा पुलिस को दी गई। शाम और अंधेरा हो जाने के कारण तत्काल विस्तृत खोज अभियान नहीं चलाया जा सका।

शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बांध में तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे शव बरामद कर पुलिस को सौंपा गया।

इंस्टाग्राम स्टेटस की भी हो रही चर्चा

घटना के बाद युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर लगाया गया एक स्टेटस भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांध जाने से पहले उसने फिल्म ‘आशिकी-2’ का एक दृश्य स्टेटस के रूप में लगाया था। हालांकि इस स्टेटस और युवक की मौत के बीच कोई संबंध था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

युवा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।

इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम

बताया गया कि युवा परिवार का इकलौता बेटा था। उसका शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp