Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा की कहानी कौशल ने उर्मिला को दी आत्मनिर्भरता की राह, बुटीक शुरू कर दूसरों को भी दे रहीं रोजगार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छह माह का प्रशिक्षण लेकर हुनर को बनाया आजीविका का आधार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
तीन-चार महीने पहले अम्बिकापुर में शुरू किया बुटीक, दो लोगों को दिया रोजगार और चार-पांच लोगों को दे रहीं प्रशिक्षण
शुरुआती दौर में ही प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपए तक की आमदनी, महिलाओं के परिधान तैयार करने में हुईं दक्ष

अम्बिकापुर / कौशल के साथ जब अवसर और प्रशिक्षण जुड़ता है तो युवाओं के लिए स्वरोजगार की राह खुलती है। सेवा संकल्प अभियान की ‘सेवा की कहानी’ में ऐसी ही कहानी है सूरजपुर जिले के ग्राम राजापुर, पोस्ट साल्ही की उर्मिला सिंह की। खेती-किसानी से जुड़े परिवार से आने वाली उर्मिला ने कौशल प्रशिक्षण लेकर न केवल स्वयं के लिए आजीविका का साधन तैयार किया, बल्कि अब वे अपने हुनर के माध्यम से दूसरे लोगों को रोजगार देने के साथ उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण भी दे रही हैं।

गांव से पूरी की स्कूली शिक्षा, कॉलेज के बाद मिला कौशल प्रशिक्षण का अवसर
उर्मिला बताती हैं कि उनके माता-पिता खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव में ही पूरी की और इसके बाद सूरजपुर से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण की जानकारी मिली। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से छह माह का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान मिले व्यावहारिक ज्ञान और हुनर ने उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया।

Advertisement Box

अम्बिकापुर में खोला खुद का बुटीक
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उर्मिला ने अपने हुनर को रोजगार में बदलने का निर्णय लिया और अम्बिकापुर में अपना बुटीक शुरू किया। उनके बुटीक को संचालित करते हुए अभी करीब तीन से चार महीने ही हुए हैं, लेकिन इस कम समय में उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

उर्मिला महिलाओं के विभिन्न प्रकार के परिधान तैयार करती हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षण के बाद वे लेडीज वियर से जुड़े सिलाई के काम में दक्ष हुई हैं और अब अलग-अलग तरह के परिधान स्वयं तैयार कर रही हैं।

खुद आत्मनिर्भर बनीं, अब दूसरों को भी रोजगार और प्रशिक्षण

उर्मिला की सफलता केवल स्वयं का रोजगार शुरू करने तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने बुटीक में दो अन्य लोगों को रोजगार भी दिया है। इसके साथ ही चार से पांच लोगों को सिलाई का काम सिखा रही हैं, ताकि वे भी हुनर सीखकर आगे अपनी आजीविका का साधन तैयार कर सकें।

इस तरह प्रशिक्षण से मिला एक अवसर अब दूसरे लोगों तक भी पहुंच रहा है। उर्मिला का प्रयास बताता है कि कौशल विकास के माध्यम से युवा स्वरोजगार अपनाने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी तैयार कर सकते हैं।

शुरुआती दौर में 12 से 15 हजार रुपए तक की मासिक आय

उर्मिला बताती हैं कि बुटीक अभी शुरुआती दौर में है और वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रुपए तक की आमदनी हो रही है। वे अपने काम को आगे बढ़ाने के साथ प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को भी सिलाई की बारीकियां सिखा रही हैं।

“हुनर ने अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया”
अपनी यात्रा साझा करते हुए उर्मिला सिंह ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत यह हुनर सीखा। इसके जरिए मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई हूं। अब मैं दूसरे लोगों को भी सिखा रही हूं और दो लोगों को काम भी दिया है। हमें ऐसा अवसर और योजना मिली, जिससे हम अपने पैरों पर खड़े हो पाए। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।”

सेवा संकल्प अभियान में आत्मनिर्भरता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आ रही ‘सेवा की कहानी’ में उर्मिला की यात्रा कौशल प्रशिक्षण से स्वरोजगार और फिर रोजगार सृजन तक पहुंचने की कहानी है। प्रशिक्षण से प्राप्त हुनर को उन्होंने अपनी आजीविका का माध्यम बनाया और अब वही हुनर अन्य लोगों तक पहुंचा रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

घुनघुट्टा बांध में अंबिकापुर के युवा ने लगाई छलांग, 15 घंटे बाद मिला शव…..बांध जाने से पहले इंस्टाग्राम पर लगाया था ‘आशिकी-2’ का दृश्य, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम; कारणों की जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp