Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनुकंपा नियुक्ति में शपथपत्र पर सवाल, 9 साल बाद सहायक ग्रेड-3 निलंबित….परिवार के सदस्य की शासकीय सेवा संबंधी स्थिति छिपाने का मामला, सीमा कुशवाहा पर गिरी गाज; अब होगी नियमित विभागीय जांच

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में प्रारंभिक जांच के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्रीमती सीमा कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला वर्ष 2017 में हुई अनुकंपा नियुक्ति से जुड़ा है। शिकायत के बाद गठित जांच समिति द्वारा अभिलेखों की पड़ताल में नियुक्ति के समय प्रस्तुत शपथपत्र और उपलब्ध दस्तावेजों में परिवार के सदस्यों की शासकीय सेवा संबंधी स्थिति को लेकर अंतर सामने आने की बात कही गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार विकासखंड मैनपाट से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई थी। समिति ने सीमा कुशवाहा की नियुक्ति से संबंधित मूल अभिलेख, आवेदन पत्र, शपथपत्र, पारिवारिक विवरण और सेवा अभिलेखों का परीक्षण किया।

2017 में मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

Advertisement Box

जांच प्रतिवेदन के मुताबिक स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा की मृत्यु के बाद सीमा कुशवाहा को 16 जून 2017 को अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति के लिए 5 मई 2017 को प्रस्तुत शपथपत्र में परिवार के किसी सदस्य के शासकीय अथवा अर्धशासकीय सेवा में नहीं होने की घोषणा की गई थी। प्रारंभिक जांच में उपलब्ध अभिलेखों में परिवार के सदस्यों की शासकीय सेवा संबंधी स्थिति का उल्लेख मिलने की बात सामने आई है।
इसी आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करने और प्रशासनिक हित में सीमा कुशवाहा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

अब आरोप-पत्र, फिर नियमित विभागीय जांच

निलंबन अवधि में सीमा कुशवाहा का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत नियमित विभागीय जांच शुरू की जाएगी और पृथक से आरोप-पत्र जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निलंबन एक अंतरिम प्रशासनिक कार्रवाई है और इसे आरोपों की अंतिम पुष्टि नहीं माना जाएगा। अनुकंपा नियुक्ति की वैधता और पात्रता पर अंतिम निर्णय विभागीय जांच पूरी होने तथा संबंधित अभिलेखों के परीक्षण के बाद लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp