Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान महतारी वंदन योजना की राशि से दुकान को मिला संबल, बच्चों की पढ़ाई में भी काम आ रही आर्थिक सहायता छोटी-छोटी बचत से यशोदा ने बढ़ाया अपना कारोबार, सिलाई बनी परिवार का मजबूत आधार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
अम्बिकापुर / जिले के ग्राम पंचायत सकालो की यशोदा प्रजापति के लिए सिलाई केवल हुनर नहीं, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का जरिया बन गई है। अपनी मेहनत से सिलाई का काम शुरू कर आगे बढ़ रहीं यशोदा को महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने अतिरिक्त संबल दिया। हर महीने मिलने वाली राशि में से छोटी-छोटी बचत कर उन्होंने अपनी दुकान को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानी है श्रीमती यशोदा बताती हैं कि वे लंबे समय से सिलाई का काम कर रही हैं। सिलाई से होने वाली कमाई से घर की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिलने लगी। उन्होंने इस राशि का उपयोग केवल घरेलू खर्च तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बचत कर अपने काम को आगे बढ़ाने में भी लगाया।
यशोदा कहती हैं, “महतारी वंदन का पैसा मिलता है तो उससे मुझे बहुत मदद हो जाती है। पैसे इकट्ठा करके धीरे-धीरे अपनी दुकान को आगे बढ़ाया है।”
पति चलाते हैं वैन, यशोदा संभाल रहीं सिलाई का काम
यशोदा के पति वैन चलाते हैं। उनके दो बच्चे हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच यशोदा सिलाई का काम संभालती हैं और अपनी कमाई से घर के खर्च में सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित दूसरी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक बन रही है।
उनका कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक संबल मिला है। वे अपनी जरूरत के अनुसार राशि का उपयोग करने के साथ भविष्य के लिए बचत भी कर सकती हैं।
योजना से हुनर को मिला आर्थिक संबल
सिलाई के हुनर और योजना से मिली आर्थिक सहायता के बेहतर उपयोग से यशोदा अपने काम को लगातार आगे बढ़ा रही हैं। यशोदा ने मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी कहानी बताती है कि नियमित आर्थिक सहयोग महिलाओं के स्वरोजगार को मजबूती देने के साथ उन्हें परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदार बना रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp