Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बायोफ्लॉक तालाब से चंपा मंडल को मिला आय का नया जरिया प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिला अनुदान, मछली पालन से बढ़ी आमदनी की उम्मीद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए दिए जा रहे अनुदान से जिले के हितग्राही आधुनिक तकनीक अपनाकर मछली पालन को आय का बेहतर माध्यम बना रहे हैं। चंपा मंडल भी इसी योजना का लाभ लेकर बायोफ्लॉक तालाब में मछली पालन कर रही हैं और अब उनकी खाली पड़ी जमीन आय के नए स्रोत में बदल गई है।
चंपा मंडल बताती हैं कि उनकी जमीन पहले खाली पड़ी थी। मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उन्हें बायोफ्लॉक तालाब निर्माण की स्वीकृति मिली। इकाई की लागत 14 लाख रुपये है, जिसमें महिला, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हितग्राहियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। चंपा मंडल को 8 लाख 40 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ।
अनुदान से बायोफ्लॉक तालाब तैयार कर उसमें मछली का संचयन किया गया। करीब चार माह पहले मछलियां डाली गई थीं, जो अब अच्छी तरह से बड़ी हो रही हैं। चंपा मंडल के अनुसार लगभग डेढ़ माह बाद मछलियों की बिक्री शुरू करने की तैयारी है। बाजार में थोक भाव लगभग 120 रुपये प्रति किलोग्राम मिलने की उम्मीद है। इससे उन्हें मछली पालन से अच्छी आमदनी प्राप्त होने की संभावना है।
चंपा मंडल के परिवार के सदस्य भी अलग-अलग कार्यों से जुड़े हैं। बायोफ्लॉक तालाब मिलने के बाद परिवार के लिए मछली पालन आय का एक अतिरिक्त और स्थायी जरिया बन गया है।
चंपा मंडल ने योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की सहायता से खाली पड़ी जमीन का उपयोग मछली पालन के लिए किया जा सका है। अब उन्हें उम्मीद है कि मछली की बिक्री से परिवार की आमदनी में और वृद्धि होगी।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से आधुनिक मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलने से हितग्राही न केवल स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे हैं, बल्कि अपनी उपलब्ध भूमि और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp