Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला चिकित्सालय के आयुष विंग के नवीनीकृत भवन का हुआ शुभारंभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   अम्बिकापुर में जिला चिकित्सालय स्थित आयुष विंग के नवीनीकृत भवन का बुधवार को शुभारंभ किया गया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में यह कार्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मद के अंतर्गत प्राप्त सहयोग राशि से संपन्न कराया गया है। नवीनीकृत भवन के माध्यम से आयुष विंग में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ रोगियों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विशेष रूप से पंचकर्म चिकित्सा जैसी पारंपरिक उपचार पद्धतियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास, रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में सहायक होगा। यह पहल जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं जनसामान्य तक पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

शुभारंभ अवसर में उपस्थित नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आयुष विंग में संचालित पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।
शुभारंभ अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, मेडिकल कॉलेज के एम.एस. डॉ. आर. सी. आर्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एस. सरूता, सिविल सर्जन डॉ. जे. के. रेलवानी तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिबाला जायसवाल, जिला चिकित्सालय से डॉ. जी. के. दामले एवं डॉ. पी. के. सिन्हा तथा आयुष विंग से डॉ. संध्या पांडे, डॉ. नम्रता सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार साहू एवं डॉ. ज्योति गुप्ता सहित आयुष विंग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण पात्र बच्चों को समय पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

WhatsApp