Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण पात्र बच्चों को समय पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /    कलेक्टर एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा के निर्देशन में समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा अंतर्गत सरगुजा जिले के 06 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए एलम्को के सहयोग से विकासखण्ड स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आई डी कार्ड ध् दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण करना है।

कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया।  अधिकारियों द्वारा शत प्रतिशत बच्चों का आंकलन करते हुए पात्र बच्चों को समय से प्रमाण पत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिविर में लखनपुर से 176 दिव्यांग बच्चे तथा उदयपुर से 55 दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावक सम्मिलित हुए।

Advertisement Box

जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री सर्वजीत पाठक ने बताया कि शिविर की पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार लखनपुर विकासखंड के जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजन किया गया। इस शिविर में विकासखंड लखनपुर एवं उदयपुर के 6 से 18 वर्ष के दिव्यांग बालक बालिकाओं को सम्बंधित शिक्षकों एवं अभिभावकों द्वारा उपस्थित कराया गया द्य शिविर में 68 बच्चों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं उपकरण के लिए चिन्हित किया गया ।
दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं कार्ड बनाने हेतु डॉ नीरज कुशवाहा, डॉ प्रेमसाय, डॉ अभिजीत जैन एवं डॉ विनोद पैकरा, गिरीश पैकरा, डॉ दीक्षा सिंह, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट जयप्रकाश सिंह, अंकित सिन्हा, आभा साहू, मीना राय के द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं का परीक्षण किया गया।
एलम्को द्वारा उचित नाप एवं परीक्षण कर सहायक सामग्री जैसे हियरिंग ऐड, कैलिपर्श, ट्राई साईकिल आदि दिये जाने हेतु बच्चों का चिन्हांकन किया गया, इन बच्चों को  सहायक सामग्री प्रदाय की जाएगी। सभी दिव्यांगजनों एवं उनके साथ आए हुए पालकों हेतु भोजन की व्यवस्था समग्र शिक्षा विभाग द्वारा किया गया द्य निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp