Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर । भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी को एडवांस लाइफ
सपोर्ट (एएलएस) 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा के महज 12 घंटे के भीतर एंबुलेंस लटोरी पहुंच गई। बुधवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।
सपोर्ट (एएलएस) 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की घोषणा के महज 12 घंटे के भीतर एंबुलेंस लटोरी पहुंच गई। बुधवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।एएलएस एंबुलेंस की सुविधा मिलने से लटोरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। साथ ही, जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद मिलेगी।
ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल सके। लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएलएस एंबुलेंस की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में राहत मिलेगी।
मंत्री ने एंबुलेंस की मांग पर त्वरित पहल करते हुए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मांग के 12 घंटे के भीतर मिली सुविधा
उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को सूरजपुर जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एएलएस एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया था जिसके बाद आज यह सुविधा लटोरी अस्पताल में उपलब्ध करा दी गई।







