अम्बिकापुर / युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, आपदा के समय सतर्कता बरतने तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय टीम के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को आगजनी सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों, सुरक्षा संबंधी सावधानियों तथा संकट के समय उचित निर्णय लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं
से अवगत कराया गया। इस दौरान आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ, सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त हुई। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में श्री अरुण टोप्पो, श्री आकाश किशपोट्टा एवं श्री नीरज चौहान, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन विभाग से श्री अंजनी तिवारी, श्री चंद्र प्रताप सिंह एवं श्री राजू गोस्वामी, विद्यालय के प्राचार्य श्री घनश्याम राठिया, विद्यालय के अन्य समस्त शिक्षकगण, विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही समीपवर्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।







