Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने 3.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
लमगांव में 32 लाख रुपये की लागत से बनेगा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र, डडगांव से दोरना तक 3.36 करोड़ रुपये से होगा सड़क निर्माण
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामीणों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

अम्बिकापुर /    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना विकास एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने ग्राम पंचायत लमगांव एवं डडगांव में कुल 3 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आवागमन की सुविधा मिलेगी।

लमगांव में 32 लाख रुपये की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र
विधायक श्री मिंज ने ग्राम पंचायत लमगांव में 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Advertisement Box

डडगांव से दोरना तक 3.36 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़क
इसी क्रम में विधायक श्री मिंज ने ग्राम पंचायत डडगांव में डडगांव से दोरना तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क निर्माण से डडगांव, दोरना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, ग्राम पंचायत लमगांव, दोरना एवं डडगांव के सरपंच सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर’ होगा

WhatsApp