Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ई-कचरा प्रबंधन दिवस पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने चलाया जागरूकता अभियान, बताए ई-कचरे के स्रोत, दुष्प्रभाव और सुरक्षित निपटान के उपाय

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / ई-कचरा प्रबंधन दिवस पर 28 अक्टूबर को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार निरापुरे के मार्गदर्शन में ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ के अंतर्गत ये कार्यक्रम हुए। इनमें विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि ई-कचरा क्या है, यह कहाँ से आता है, इससे क्या नुकसान होता है और इसका सही निपटान कैसे किया जाए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा ई-कचरा प्रबंधन में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था।
बलरामपुर विकासखंड के बरदर, केरता, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर, जरहाडीह, चित विश्रामपुर, जमुआटांड, विश्रामनगर और सौनी के विद्यार्थियों ने पोस्टर और चित्रकला के माध्यम से स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया। शंकरगढ़ विकासखंड में पीएम श्री हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ तथा दुर्गापुर, जगीमा, घुघरीकला, धारानगर और रेहड़ा के इको क्लब सदस्यों ने घरों और आसपास से पुराने मोबाइल, टॉर्च, कैलकुलेटर, चार्जर, केबल, बैटरी, खराब इलेक्ट्रॉनिक खिलौने और कंप्यूटर सामग्री एकत्र की। उन्होंने समझाया कि इनमें सीसा और कैडमियम जैसे हानिकारक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँचाते हैं, इसलिए ई-कचरे को अन्य कचरे से अलग रखना चाहिए।
राजपुर विकासखंड के माध्यमिक शाला बदौली, खोडरो, डुमरपारा, सिदमा, अखोराखुर्द, महेवापारा और लाउ के विद्यार्थियों ने गतिविधियों के माध्यम से बताया कि ई-कचरे का अनुचित निपटान मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। उन्होंने पुराने उपकरणों की मरम्मत, पुनः उपयोग और सुरक्षित पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वहीं वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलीडूमर के विद्यार्थियों ने ई-कचरा एकत्र कर विद्यालय में ‘ई-वेस्ट कॉर्नर’ बनाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि ई-कचरे को न जलाएँ और न ही ज़मीन में दबाएँ, बल्कि अधिकृत रिसाइक्लर को सौंपकर नियमानुसार उसका निपटान कराएँ। इको क्लब विद्यालयों की यह पहल स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में सार्थक कदम है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर’ होगा

WhatsApp