Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल
पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

अम्बिकापुर /  जिले में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जे.आर. प्रधान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण की नीलम बनसोडे ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, बच्चों को मिलने वाली कानूनी सहायता, नालसा की बाल हितैषी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement Box

विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सुमंती खाखा ने पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा एवं स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया।

मिशन शक्ति की जिला समन्वयक नूतन सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों के महत्व की जानकारी दी। वहीं नेहा सिंह ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता तथा छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व से अवगत कराया।

बच्चों को हेल्पलाइन सेवाओं और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन सेवाओं की कार्यप्रणाली समझाई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, हिंसा, शोषण अथवा असुरक्षित परिस्थिति में संबंधित हेल्पलाइन और विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ली जा सकती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के साथ बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम तथा बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर सुरक्षित, शिक्षित एवं सशक्त बालिकाओं को समृद्ध समाज की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं सहित कुल 250 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp