Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक शासकीय उद्यान रोपणी, सूकर पालन प्रक्षेत्र, कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान मंगलवार को अम्बिकापुर स्थित विश्राम गृह में जिले के आदिवासी विकास विभाग, कृषि एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं के संबंध में जानकारी ली तथा विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मंत्री श्री नेताम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण ढंग के साथ सुनिश्चित किया जाए। विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना रहे।बैठक में किसानों के लिए मांग के अनुरूप बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी से चिकित्सकों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा कहा कि चिकित्सकों को फील्ड में भेजें। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी से उत्पादन एवं वितरण की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण हेतु बाहर भेजें, प्रशिक्षण के पश्चात उनका फीडबैक लें। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री नेताम ने आश्रम-छात्रावासों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आश्रम-छात्रावासों में रंग-रोगन कराया जाए।

शासकीय उद्यान रोपणी, सूकर पालन प्रक्षेत्र, कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण-
जिला प्रवास के दौरान मंत्री श्री नेताम ने सूकर पालन प्रक्षेत्र एवं कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में  स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण कर पौधों का अवलोकन किया तथा उत्पादन बढ़ाने कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp