Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समापन समारोह में प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर युवाओं को किया प्रेरित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
 

अंबिकापुर /  सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन पीजी कॉलेज आडिटोरियम में गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सांसद खेल महोत्सव में शामिल युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से हजारों खिलाड़ी मिल गए, खेल भावना से सक्षम और अनुशासित युवा ही राष्ट्र का निर्माण करते हैं। सांसद खेल महोत्सव से समाज की सोच बदल रही है, इससे लोग प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक अर्थों में खेल जीवन के आधार प्रणाली है। जीत का आनंद लेना और हार से सीखना, हम खेल के मैदान में सीखते हैं। उन्होंने अभिभावकों को खेल के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि खेल हमारे स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है, पढ़ाई के साथ- साथ खेलों का समन्वय बहुत जरूरी है, बच्चे खेलेंगे फिट बनेंगे और हीट बनेंगे। समापन समारोह में उपस्थित पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में आयेजित है जिसका समापन आज हो रहा है। हम युवा शक्ति को खेलों की ओर प्रेरित कर रहे हैं और योग्यता को महत्व मिल रहा है।
सरगुज़ा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेल के महत्व को समझा और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं परंपरागत खेलों को संरक्षित करने के उद्देश्य से खेल महोत्सव की शुरुआत की।  खेलों का आयोजन हमारे सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में तीनों जिलों में हुआ, जिसमें पहला ब्लॉक स्तर फिर विधानसभा स्तर फिर लोकसभा स्तर में आज का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिता के द्वारा युवाओं की प्रतिभा को सामने लाया जा रहा है, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को निखारने के लिए युवाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव से युवाओं में खेल भावना का विकास होगा और युवा खेल के प्रति प्रोत्साहित होकर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, नगर निगम सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी, पार्षद आलोक दुबे, श्री विकास सिंह , श्री कर्ताराम गुप्ता, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों में श्री अनिल सिंह मेजर, श्री ललन प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत-

इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें रस्सा कसी बालिका में बलरामपुर, रस्सा कस्सी सीनियर बालक में शंकरगढ़, रस्सा कस्सी जूनियर बालक में लखनपुर, पिट्ठुल बालक में लुण्ड्रा, पिट्ठुल बालिका में लुण्ड्रा, व्हालीबाल बालिका में सीतापुर एवं बालक में  अम्बिकापुर, फुटबॉल बालक में राजपुर एवं बालिका में अम्बिकापुर, कबड्डी बालक में भैयाथान एवं बालिका में लुण्ड्रा, रस्सी कूद बालक में बतौली के याकूब किंडो एवं रस्सी कूद बालिका में सीतापुर की प्रीति पैंकरा विजेता रहे। गोला फेक (महिला) में शंकरगढ़ (बलरामपुर) के अल्फा तिग्गा एवं गोला फेक (पुरूष) में शंकरगढ़ (बलरामपुर) के नागेश्वर प्रसाद, 100 मीटर जूनियर बालिका में लखनपुर के पदमा सिंह एवं 100 मीटर सीनीयर बालिका में लुण्ड्रा के सुषमा पैकरा, 100 मीटर दौड़  जूनियर बालक में उदयपुर के हिमेश कुमार सिंह, 100 मीटर दौड़ सीनीयर बालक में लुण्ड्रा के बल्लू पैकरा, 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में बतौली के साक्षी तिर्की, 200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में वाड्रफनगर के आशा, 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक में वाड्रफनगर के सुनिल सिंह मरकाम, 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक में बलरामपुर के राजेश हड्डे एवं गेड़ी दौड़ बालिका में शंकरगढ़ (बलरामपुर) के जसिन्ता विजेता रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर 2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’ अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विशेष पहल जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का किया शुभारंभ किसानों की आय दोगुनी करने का रखा गया है लक्ष्य

WhatsApp