Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक लाख रुपये रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तार, सरगुजा एसीबी की बड़ी कार्रवाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कृषि विस्तार अधिकारी (बीज निरीक्षक) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी द्वारा एक बीज कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर से तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद स्थित ‘साईं भव्या सीड्स’ कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अजीत कुमार कश्यप ने सरगुजा एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा धान और मक्का के बीजों की आपूर्ति की जाती है। अगस्त माह में बिक्री के बाद बचे हुए बीजों को दरिमा रोड स्थित ‘माँ महामाया कोल्ड स्टोरेज’ में सुरक्षित रखा गया था।
इसी दौरान अंबिकापुर के कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) सोहन लाल भगत को उक्त भंडारण की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ कोल्ड स्टोरेज में जांच की। जांच के दौरान अधिकारी ने बीज भंडारण को अवैध बताते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी और एक पक्षीय कार्रवाई में फंसाने की धमकी भी दी।
शिकायत के अनुसार, इस कार्रवाई को रोकने के एवज में आरोपी अधिकारी ने तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। एरिया सेल्स मैनेजर द्वारा इसकी शिकायत एसीबी में किए जाने के बाद टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
इसके बाद एसीबी ने रविवार 12 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी अधिकारी सोहन लाल भगत ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी तत्काल शिकायत करें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp