Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर पालीटेक्निक परिसर में विकसित हो रहा योग उद्यान, शहरवासियों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य वातावरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। शहर के पालीटेक्निक परिसर स्थित योग उद्यान में ट्रेक, योग शेड, ओपन जिम और गार्डन निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अंबिकापुरवासियों को एक सुसज्जित एवं शांत वातावरण मिलेगा, जहां वे योग विज्ञान के माध्यम से अपने जीवन को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सुदृढ़ बना सकेंगे।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य न केवल लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है, बल्कि योग के जरिए जीवन प्रबंधन और राष्ट्र आराधन की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। यहां नियमित रूप से योगाभ्यास, ध्यान एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य, सफलता, सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
इस निर्माण कार्य में कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर श्रीमती मंजुषा भगत तथा पालीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य आर.जे. पांडेय द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। साथ ही भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया गया है।
परियोजना का क्रियान्वयन नगर पालिक निगम एवं आरईएस विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पूर्व पार्षद प्रमोद चौधरी एवं पार्षद मनोज गुप्ता का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्य में गति आई है।
इस पूरे कार्य में पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी एवं सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर बी.एन. भगत का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके निर्देशन में योग उद्यान को एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
नगरवासियों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह योग उद्यान शहर के लिए एक प्रमुख आकर्षण एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp