Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हौसला बुलंद रहना चाहिए:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर सर्किट हाउस में इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हौसला बुलंद रहना चाहिए।
सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने आईएएस अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। श्री साय ने सभी के सपनों को सराहते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए, सफलता जरूर कदम चूमती है। उन्होंने छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी की मेहनत आज रंग लाई है।

10वीं, 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर

जिले के कक्षा 12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों जिसके अंतर्गत विकासखंड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्रफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं के रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रधुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मिलने का अवसर मिला।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शिव मंदिर जीर्णोद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का किया भूमिपूजन मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

WhatsApp