Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम सिलमा में जन चैपाल के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों के साथ किया भोजन, महिलाओं ने साझा की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
मुख्यमंत्री ने महिलाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया

अम्बिकापुर /   सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों के साथ आत्मीय माहौल में दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री की थाली में सरगुजा अंचल के पारंपरिक एवं शुद्ध ग्रामीण परिवेश के स्थानीय व्यंजन परोसे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर उनकी जीवन यात्रा और सफलता की कहानियां सुनीं।

थाली में परोसा गया ’छत्तीसगढ़ी स्वाद’
मुख्यमंत्री के आगमन पर शांतिपारा के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। निरीक्षण के बाद श्री साय ने हितग्राहियों के साथ दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री की थाली में शुद्ध ग्रामीण परिवेश और सरगुजा की माटी की खुशबू बिखेरते व्यंजन परोसे गए थे, जिनमें शामिल मुख्य आहार में गरमा-गरम चावल, दाल और हाथ की बनी रोटियां। स्वाद से भरपूर प्याज भाजी, चटपटा कटहल, कुरकुरा करेला भुजिया और सेहतमंद लौकी की सब्जी। गर्मी के मौसम को देखते हुए आम का पना और तीखी-मिठ्ठी आम की चटनी ने भोजन के स्वाद को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री ने भोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांव के घर में बना यह सादा भोजन किसी भी छप्पन भोग से कहीं अधिक सुखद है।

भोजन की मेज पर साझा हुए ’सुशासन’ के अनुभव

भोजन के दौरान मुख्यमंत्री और ग्रामीणों के अनौपचारिक चर्चा के बीच हितग्राहियों ने अपने मन की बात मुख्यमंत्री को बताया कि कैसे शासन की विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

Advertisement Box

इस दौरान ग्राम पोपरेंगा की हितग्राही प्यारी चैहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे वर्ष 2014 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से छोटे-छोटे ऋण लेकर उन्होंने सिलाई कार्य शुरू किया, सिलाई मशीन खरीदी और धीरे-धीरे अपना छोटा व्यवसाय स्थापित किया। उन्होंने बताया कि 30 हजार रुपये का ऋण लेकर उन्होंने कार्य प्रारंभ किया, जिसमें से 25 हजार रुपये चुका चुकी हैं। वर्तमान में वे सिलाई कार्य से प्रतिमाह 4 से 5 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात और उनके साथ भोजन करने के अवसर को उन्होंने अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।

इसी प्रकार ग्राम कुनकुरीकला की पुष्पा पैंकरा ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग कर सब्जी-भाजी का छोटा व्यवसाय संचालित कर रही हैं। इस आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण एवं बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा प्रदान कर रही है।

पुष्पा पैंकरा ने मुख्यमंत्री से हुए संवाद के बताया कि मुख्यमंत्री ने योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और हितग्राहियों के अनुभवों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने के अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने महिलाओं की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शिव मंदिर जीर्णोद्धार व संत कबीर मंदिर निर्माण का किया भूमिपूजन मंत्री श्री अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

WhatsApp