Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर स्थित ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीजों हेतु रक्त की सतत एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा द्वारा निरंतर स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की जा रही है, ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में जब सरगुजा रेंज के माननीय पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा को ब्लड सेंटर में रक्त की सतत उपलब्धता बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान की जानकारी प्राप्त हुई, तब उन्होंने स्वयं आगे आकर ब्लड सेंटर पहुँचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। माननीय पुलिस महानिरीक्षक महोदय की इस संवेदनशील एवं प्रेरणादायी पहल ने न केवल सरगुजा संभाग बल्कि संपूर्ण प्रदेश में एक सकारात्मक एवं मानवीय संदेश प्रसारित किया है।
पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा रक्तदान कर यह संदेश दिया गया कि सामाजिक सरोकारों एवं मानव सेवा के कार्यों में समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उनका यह कार्य प्रशासनिक दायित्वों के साथ मानवीय संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा समय-समय पर किया गया रक्तदान अनेक परिवारों के लिए आशा एवं जीवन का आधार बनता है।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जे॰के॰ रेलवानी, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे ॰के॰ दामले, डॉ. अर्पण सिंह चौहान, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. जगरानी लकड़ा, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकगण, ब्लड सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सरगुजा के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
ब्लड सेंटर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा द्वारा पुनः आमजन से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की गई है, जिससे जरूरतमंद मरीजों हेतु रक्त की उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp