Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जशपुर जिले के होनहार धावक अनिमेष कुजुर ने फेडरेशन कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ मात्र 10.15 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अनिमेष कुजुर की यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प का प्रतीक बन गई है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जशपुर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचना उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की प्रेरक कहानी को दर्शाता है। प्रदेशभर में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अनिमेष की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अनिमेष कुजुर को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। अनिमेष ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सफलता हासिल करेंगे। मंत्री श्री अग्रवाल ने अनिमेष कुजुर के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

तनाव मुक्त होकर मरीजों की सेवा करें : मेडिकल कॉलेज में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर विशेष आयोजन….आर्ट ऑफ लिविंग के मार्गदर्शन सत्र में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सीखे मानसिक संतुलन के सूत्र

WhatsApp