Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भकुरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं डॉ. हाउस अंबिकापुर की पहल, ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण और जन-चौपाल भी आयोजित

अंबिकापुर। ग्राम पंचायत भकुरा में रविवार को माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं डॉ. हाउस अंबिकापुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह एवं उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन भकुरा में किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Advertisement Box

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, संतुलित आहार एवं बेहतर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन करने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान जन-चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को रखा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम से समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जन-चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों और मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में सरपंच श्याम पैंकरा, सचिव तुलसी राम, अनूप दास, युवा मोर्चा परसा मंडल के रोहन मंडल, मंगल साय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिला। ग्रामीणों ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp