Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की जयंती पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम….जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में किया श्रद्धा सुमन अर्पित…

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / सरगुजा महाराज स्व. मदनेश्वर शरण सिंहदेव की 96वी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में  उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्व. महाराज साहब की स्मृति में आज 2 जून को कई कार्यक्रम आयोजित किए गये। सर्वप्रथम राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत उनकी स्मृतियों और सरगुजा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की गई। इसके उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैंड में स्थापित स्व महाराज साहब और स्व राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत माँ महामाया मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया। राजपरिवार के सदस्य होने के बावजूद स्व0 महाराज श्री एम0एस0 सिंहदेव ने प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया था। 1954 वेे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रुप में चयनित हुए थे। कलेक्टर, संभागायुक्त, मंत्रालयों में सचिव पदांे के साथ ही वे संयुक्त मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए शासकीय सेवा से सेवानिवृति उपरांत उन्हें मध्यप्रदेश योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। मध्यप्रदेश की प्रख्यात सिंहदेव योजना महाराज साहब की देन थी, जिसकी बदौलत कई भूमिहीन परिवारों को भूमि का हक मिला था।  वर्ष 1971 में राजस्व विभाग के सचिव रहते हुए उन्होंने किसानों और भूमि स्वामी के हित में प्रथम बार मध्यप्रदेश में ऋण पुस्तिक जारी करने की महत्वाकांक्षी योजना का सुझाव तत्कालीन राज्य सरकार को दिया जिसे तत्काल लागू किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इसके पहले भूमिस्वामी के खातों में भूमि का अंकन एकड़ में होता था जो ऋण पुस्तिका में हेक्टेयर में होने लगा। ऋण पुस्तिका ने  अलग-अलग खातों के अलग अलग दस्तावेजों का एकीकरण कर भूमिस्वामियो को बड़ी राहत दी थी। उस समय इस योजना को भू-राजस्व में एक बड़ा सुधार माना गया था। आज भी 1971 में जारी ऋण पुस्तिका पर पूर्व महाराज साहब के हस्ताक्षर इस बात की गवाही देते हैं।  आज आयोजित विविध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दी, जिनमें पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत, जे पी श्रीवास्तव, डॉ0 अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, मो इस्लाम, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, मधु दीक्षित, सत्येन्द्र तिवारी, संजय विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, प्रशांत सिंह चीकू, सुधांशु गुप्ता, सीमा सोनी, राशिद अहमद, बिज्जू गुप्ता,  दुर्गेश गुप्ता, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अली, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अमित तिवारी राजा, कलीम अंसारी, श्रीमती गीता प्रजापति, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह,  निकी खान,  नीतीश चौरसिया,  सोहन जायसवाल , शान्तनु मुखर्जी, अमित सिंह, हनुमान सिंह,  शुभम जायसवाल,  विकास केशरी, निखिल विश्वकर्मा, मो इमरान, मिथुन सिंह, शिवांशु गुप्ता, तरनराज बाबरा, हरभजन भामरा, रोशन कनौजिया,  अमित वर्मा, अशोक जायसवाल, ममता सिंह, सपना सिन्हा, रश्मि सोनी, अनुराधा सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार-नायब तहसीलदार, दूसरे दिन भी हड़ताल से तहसीलों में कामकाज ठप….राजापुर मारपीट प्रकरण पर बढ़ा गतिरोध, कलाकेंद्र मैदान में जारी धरना; सीमांकन, नामांतरण और न्यायालयीन कार्य प्रभावित

WhatsApp