Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सरगुजा वन मंडल की पहलः खुले एवं असुरक्षित कुओं को किया जा रहा सुरक्षित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  सरगुजा वन मंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वन क्षेत्रों एवं उनके आसपास स्थित खुले एवं असुरक्षित कुओं को सुरक्षित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। खुले कुएँ वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा साबित होते हैं, जिनमें गिरकर उनकी मृत्यु अथवा गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं।
वन विभाग द्वारा ऐसे खुले एवं असुरक्षित कुओं की पहचान कर उन्हें मजबूत जाली, ढक्कन अथवा अन्य उपयुक्त संरचनाओं से सुरक्षित किया जा रहा है। इस पहल से हाथी, तेंदुआ, हिरण, भालू सहित अन्य वन्यजीवों के कुओं में गिरने की आशंका कम होगी तथा उनके सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
वनमंडलाधिकारी सरगुजा, श्री अभिषेक जोगावत ने बताया कि वन्यजीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैं। खुले कुएँ वन्यजीवों के लिए एक छिपे हुए खतरे के रूप में कार्य करते हैं। सरगुजा वन मंडल द्वारा ऐसे सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की अनावश्यक मृत्यु एवं दुर्घटनाओं को रोकना विभाग की प्राथमिकता है तथा उनके लिए सुरक्षित आवास एवं आवागमन का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वन्यजीव संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार-नायब तहसीलदार, दूसरे दिन भी हड़ताल से तहसीलों में कामकाज ठप….राजापुर मारपीट प्रकरण पर बढ़ा गतिरोध, कलाकेंद्र मैदान में जारी धरना; सीमांकन, नामांतरण और न्यायालयीन कार्य प्रभावित

WhatsApp